मर्दों को 50 के बाद, मगर महिलाओं को कम उम्र में भी घेर सकती है ये गंभीर परेशानी, 20-40 की महिलाएं रहें सतर्क

Myasthenia Gravis Disease Risk In Women: आमतौर पर यह देखा जाता है कि पुरुष और महिलाओं में सभी तरह की बीमारियों का खतरा लगभग समान होता है। लेकिन कुछ रेयर बीमारियां ऐसी होती हैं जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा जल्दी अटैक करती हैं। आपको बता दें कि एक ऐसी गंभीर बीमारी भी है जो पुरुषों को 50 के बाद, मगर महिलाओं को जवानी में ही चपेट में ले सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Myasthenia Gravis Disease Risk In Women: मांसपेशियों में बार-बार कमजोरी आना, पलकें झुकना, बोलने या निगलने में दिक्कत होना ये सब सामान्य थकान नहीं, बल्कि एक गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। इसका नाम है मायस्थेनिया ग्रेविस। यह ए ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की नसों व मांसपेशियों के बीच का तालमेल बिगाड़ देती है। इस बीमारी की अजीब बात यह है कि पुरुषों में यह ज्यादातर बढ़ती उम्र के साथ जैसे 50-70 साल की उम्र में देखने को मिलती है, लेकिन जब बात महिलाओं की आती है तो यह उन्हें 20-40 साल की कम उम्र में अपनी चपेट में ले लेती है। यही वजह है कि युवा महिलाएं भी इसके शुरुआती संकेतों को हल्के में ले लेती हैं। लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए इस गंभीर बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं....

Myasthenia Gravis Disease Risk In Women

Myasthenia Gravis Disease Risk In Women

महिलाओं में कम उम्र का खतरा

मायस्थेनिया ग्रेविस में उम्र का असर लिंग के हिसाब से अलग दिखता है। पुरुषों में यह आमतौर पर 50 साल के बाद देखने को मिलती है, जबकि महिलाओं में यह युवा उम्र, यानी 20 से 40 साल के बीच भी सामने आ सकती है।

End of Feed