सुबह उठते ही मुंह का स्वाद खट्टा या कड़वा होना नहीं नॉर्मल, जानिए कौन सी पेट की बीमारी का हो सकता है संकेत

Bitter Sour Taste In Mouth Causes: सुबह उठते ही मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद आना पेट की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। यह एसिड रिफ्लक्स, पित्त दोष और खराब पाचन से जुड़ा हो सकता है। जानिए इसके कारण, आयुर्वेदिक उपाय, त्रिफला चूर्ण के फायदे और जीवनशैली में बदलाव के आसान तरीके।

Bitter Sour Taste In Mouth Causes Poor Gut Health: सुबह उठते ही अगर मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद महसूस हो, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है। आमतौर पर सुबह की शुरुआत ताजगी से होनी चाहिए, क्योंकि रात के समय शरीर खुद को रिपेयर करता है। लेकिन रोजाना ऐसा स्वाद आना इस बात का संकेत हो सकता है कि पेट से जुड़ी कोई समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।

खट्टे-कड़वे मुंह के स्वाद और पेट का कनेक्शन

खट्टे-कड़वे मुंह के स्वाद और पेट का कनेक्शन

मुंह के स्वाद और पेट का गहरा कनेक्शन

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों मानते हैं कि मुंह में होने वाली कई समस्याओं की जड़ पेट में छिपी होती है। अगर पेट सही तरीके से काम नहीं करता, तो उसका असर सबसे पहले मुंह के स्वाद पर दिखता है। रोज सुबह खट्टा या कड़वा स्वाद आना इस बात का इशारा है कि पाचन तंत्र में गड़बड़ी शुरू हो चुकी है।

End of Feed