Monsoon में पेट की बीमारियों की असली वजह सिर्फ बाहर का खाना नहीं, घर की किचन में भी छिपे हो सकते हैं ये खतरे

Monsoon Stomach Problems: मॉनसून में पेट की बीमारियों का कारण सिर्फ बाहर का खाना नहीं होता। घर की किचन में मौजूद गीले मसाले, दूषित पानी और फ्रिज में गलत तरीके से रखा खाना भी संक्रमण बढ़ा सकते हैं। जानिए बारिश के मौसम में पेट को स्वस्थ रखने के आसान और जरूरी उपाय।

Monsoon Stomach Problems: बारिश का मौसम आते ही पेट खराब होने, दस्त, उल्टी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ज्यादातर लोग मानते हैं कि इसकी वजह सिर्फ बाहर का खाना या स्ट्रीट फूड होता है। लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। कई बार खतरा हमारे अपने घर की किचन में भी छिपा होता है। मॉनसून में नमी बढ़ने से कीटाणु तेजी से पनपते हैं और अगर खाने-पीने की चीजों को सही तरीके से न रखा जाए तो पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सिर्फ बाहर का खाना छोड़ना ही काफी नहीं है, बल्कि घर की किचन की कुछ छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Monsoon Stomach Problems

किचन में ही छिपी है बारिश में पेट खराब होने की असली वजह

गीले मसाले बिगाड़ सकते हैं सेहत

बारिश के दिनों (Monsoon ) में मसालों में सीलन आना आम बात है। कई बार मसाले देखने में ठीक लगते हैं, लेकिन उनमें नमी के कारण खराबी शुरू हो जाती है। ऐसे मसालों का इस्तेमाल खाने का स्वाद तो खराब करता ही है, साथ ही पेट की परेशानी भी बढ़ा सकता है। इसलिए मसालों को हमेशा सूखी और अच्छी तरह बंद डिब्बियों में रखें।

End of Feed