Monsoon Mood: बारिश में कुछ लोगों में उदासी क्यों बढ़ जाती है, मॉनसून और मूड में परिवर्तन का क्या है कनेक्शन

Monsoon Mood: क्या बारिश के मौसम में आपका भी मन बुझा-बुझा रहता है? जानिए मॉनसून का मूड पर क्या असर पड़ता है, कुछ लोगों में उदासी क्यों बढ़ जाती है और इससे बचने के आसान तरीके।

Monsoon Mood: बारिश का मौसम आते ही कई लोगों का चेहरा खिल उठता है। ठंडी हवा, मिट्टी की खुशबू और बारिश की बूंदें मन को सुकून देती हैं। लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। कुछ लोगों को इसी मौसम में बिना किसी खास वजह के उदासी, आलस, चिड़चिड़ापन या किसी काम में मन न लगने जैसी परेशानी होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका संबंध सिर्फ मन से नहीं, बल्कि मौसम में होने वाले बदलाव से भी हो सकता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि बारिश का मौसम हमारे दिमाग और शरीर दोनों को प्रभावित करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि मॉनसून और मूड (rain and mood) का आखिर क्या रिश्ता है।

Monsoon Mood

बरसात में कुछ लोग उदास क्यों रहने लगते हैं

धूप कम मिलने से मन पर पड़ता है असर

बारिश के दिनों में आसमान पर बादल छाए रहते हैं और धूप कम निकलती है। धूप की कमी का असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। यही वजह है कि कुछ लोगों को इस मौसम में पहले जैसी खुशी महसूस नहीं होती। उनका मन बुझा-बुझा रहने लगता है और किसी काम में दिल नहीं लगता।

End of Feed