बारिश में सिर्फ पैरों में नहीं, शरीर के इन 6 हिस्सों में भी तेजी से फैलता है फंगल इंफेक्शन, ज्यादातर लोग कर देते हैं ये गलती

Monsoon Fungal Infection: क्या आप जानते हैं बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन सिर्फ पैरों तक सीमित नहीं रहता है। डॉक्टर बताते हैं कि यह शरीर के कई अन्य अंगों तक भी फैल सकता है। आइए जानें कैसे ...

Monsoon Fungal Infection: बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन यही समय कई तरह की त्वचा की परेशानियां भी साथ लेकर आता है। अगर कपड़े देर तक गीले रहें, जूते-मोजे सूखे न हों या पसीना आने के बाद शरीर को ठीक से साफ और सूखा न रखा जाए, तो फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यह परेशानी सिर्फ पैरों में होती है, जबकि ऐसा नहीं है। अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पंखुरी दुदानी बताती हैं कि शरीर के कई हिस्सों में पसीना और नमी ज्यादा देर तक रहने से फंगस तेजी से फैल सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में सिर्फ पैरों की नहीं, पूरे शरीर की साफ-सफाई और त्वचा का ध्यान रखना जरूरी है।

Monsoon Fungal Infection

बारिश में शरीर के इन हिस्सों में भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन

पैरों की उंगलियों के बीच सबसे ज्यादा खतरा

बारिश में भीगे जूते और गीले मोजे लंबे समय तक पहने रहने से पैरों की उंगलियों के बीच नमी बनी रहती है। यही जगह फंगस के पनपने के लिए सबसे आसान होती है। यहां खुजली होना, जलन महसूस होना, त्वचा का सफेद पड़ना, छिलना या बदबू आना फंगल इंफेक्शन के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इसलिए बारिश में अगर जूते या मोजे भीग जाएं तो उन्हें जल्द से जल्द बदल लेना चाहिए।

End of Feed