मानसून में कैसा हो खानपान, आयुर्वेद से जाने से सेहत से जुड़ा ये गहरा ज्ञान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

मानसून का मौसम राहत और आफत दोनों एक साथ लाता है। बारिश के कारण वातावरण में बैक्टीरिया, वायरस की संख्या बढ़ जाती है। जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आज हम आपको मानसून में खानपान संबंधी कुछ आयुर्वेदिक नियम बताने जा रहे हैं। जो आपको फिट रहने में मदद कर सकते हैं।

Monsoon Diet Tips According To Ayurveda : बरसात का मौसम आपको भले कितना भी अच्छा लगता हो, लेकिन ये आपकी सेहत को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आता है। यही कारण है कि इन दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि इस मौसम में खानपान संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप बरसात में फिट रहना चाहते हैं, तो आपको खानपान के लिए आयुर्वेद के कुछ नियमों को फॉलो कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके कुछ खास नियम विस्तार से...

Monsoon food tips by Ayurveda (Photo - Canva)

आयुर्वेद के अनुसार मानसून में कैसा हो खानपान?

हल्का और सुपाच्य भोजन लें

बरसात के दिनों में सबसे गहरा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। ये काफी स्लो हो जाती है। इसलिए इन दिनों में भारी खाना, तैलीय और मसालेदार चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इसकी जगह आप खिचड़ी, मूंग दाल, दलिया और हरी सब्जियां खाएं। ये सुपाच्य और पोषण से भरपूर होती हैं।

End of Feed