मनीष पॉल का गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन; पहले 10 किलो वजन बढ़ाया, फिर 15 किलो वजन कम किया; जानिए कैसे किया कमाल

Weight Loss Tips in Hindi:: रफूचक्कर सीरीज में मनीष ने एक तरफ मोटे इंसान का किरदार निभाया है तो वहीं दूसरी तरफ वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। इन भूमिकाओं के लिए उन्हें वजन बढ़ाना और घटाना पड़ा। आइये जानते हैं मनीष ने कैसे पहले वजन बढ़ाया और फिर तेजी से कैसे वजन कम किया।

Maniesh Paul Weight Loss Tips: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मनीष पॉल जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। मनीष की हाल ही में आई वेब सीरीज 'रफूचक्कर' की काफी तारीफे देखने और सुनने को मिली हैं। इस सीरीज में मनीष पॉल पांच अलग-अलग भूमिकाएं निभाते नजर आए। इन पांच अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। इससे पहले मनीष पॉल वेब सीरीज जुग जुग जियो में नजर आ चुके हैं। अब फिल्ममेकर्स एक कॉमेडियन से ज्यादा मनीष में एक अच्छे एक्टर की तलाश कर रहे हैं।

manieshpaul, Health Tips, Health Benefits

21 दिन में कैसे घटाया 10 Kg वजन? (Image: Instagram/@manieshpaulm)

रफूचक्कर सीरीज में मनीष ने एक तरफ मोटे इंसान का किरदार निभाया है तो वहीं दूसरी तरफ वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। इन भूमिकाओं के लिए उन्हें वजन बढ़ाना और घटाना पड़ा। शुरुआत में उनका वजन 10 किलो बढ़ा। इसके तुरंत बाद उन्हें ढाई महीने में 15 किलो वजन कम करना पड़ा। इस सीरीज में फैट और फिट दोनों लुक देखने को मिलते हैं। लेकिन ये सफर आसान नहीं था।

End of Feed