Pet Ka Acid Kam Hone Ke Lakshan Aur Upay: अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि भूख नहीं लगती, पेट फूला रहता है या बार-बार कब्ज होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी वजह आपके पेट में एसिड का लेवल कम होना भी हो सकता है? हेल्थ इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा बताती हैं कि पेट का एसिड हमारी पाचन क्रिया के साथ-साथ इम्युनिटी के लिए भी बेहद जरूरी होता है। अगर ये संतुलित न हो, तो शरीर कई तरह की समस्याओं से घिर सकता है।
Pet Ka Acid Kam Hone Ke Lakshan Aur Upay
पेट का एसिड कम होने के लक्षण - Low Stomach Acid Symptoms In Hindi
- भूख न लगना
- बार-बार पेट फूलना या कब्ज़
- बार-बार यीस्ट या एच पाइलोरी का होना
- जीभ के पिछले हिस्से पर मोटी सफेद परत
- आयरन, विटामिन बी12 की कमी
पेट में एसिड कम होने के संकेत और लक्षण - Low Stomach Acid Signs And Symptoms In Hindi
भूख नहीं लग रही तो पेट की आग मंद पड़ गई
अगर पेट सही से एसिड नहीं बना रहा, तो सबसे पहला असर भूख पर पड़ता है। खाना देखने का मन नहीं करता, पेट हर समय भरा-भरा लगता है और खाने के बाद भी संतुष्टि नहीं होती। ये सब संकेत हो सकते हैं कि आपके पाचन तंत्र की अग्नि कमजोर हो गई है।
पेट में बार-बार गैस और कब्ज रहना भी है संकेत
वरलक्ष्मी के अनुसार, बार-बार पेट फूलना, गैस बनना या कब्ज होना सीधे-सीधे कमजोर एसिड की निशानी हो सकती है। क्योंकि जब खाना अच्छे से नहीं पचता, तो वह पेट में सड़ता है, जिससे गैस, भारीपन और कब्ज की समस्या होती है।
अगर जीभ पर सफेद परत दिखे तो सावधान हो जाएं
सुबह उठते ही अगर आपकी जीभ के पिछले हिस्से पर मोटी सफेद परत बनी रहती है, तो यह साफ संकेत है कि आपकी पाचन प्रणाली सुस्त है और एसिड कम बन रहा है। यह संकेत बहुत लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं।
कमजोर एसिड से बार-बार इंफेक्शन की आशंका
डॉक्टर वरलक्ष्मी बताती हैं कि पेट का एसिड शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस से भी बचाता है। अगर यह कम बन रहा है, तो बार-बार यीस्ट इंफेक्शन, SIBO या H. Pylori जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट का एसिड बढ़ाने के उपाय - Tips To Boost Stomach Acid In Hindi
पेट की अग्नि को बढ़ाने के लिए सुबह गुनगुने पानी में जीरा और अजवाइन डालकर पिएं। खाने से आधा घंटा पहले नींबू के रस में डुबोई हुई अदरक की छोटी स्लाइस खाएं। जीभ को कॉपर स्क्रैपर से साफ करें। खाने के दौरान कम पानी पिएं लेकिन दिनभर खुद को अच्छी तरह हाइड्रेट रखें। दोपहर के खाने के बाद छाछ पीना भी काफी फायदेमंद होता है।
अगर पेट का एसिड सही मात्रा में नहीं बन रहा है, तो सिर्फ पाचन ही नहीं, पूरी सेहत बिगड़ सकती है। समय रहते इसके संकेतों को समझें और डॉक्टर वरलक्ष्मी के बताए इन आसान और नेचुरल उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे न केवल पेट हल्का रहेगा, बल्कि भूख भी सही लगेगी और इंफेक्शन से भी बचाव होगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
