लाइफस्टाइल डिजीज का बढ़ा खतरा, संक्रामक रोगों में राहत, पढ़ें सेहत से जुड़ी चौंकाने वाली रिपोर्ट

देश में बीमारियों का ट्रेंड भी तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां संक्रामक रोगों के मामलों में कुछ कमी आई है, तो दूसरी ओर लाइफस्टाइल से जुड़े रोगों का खतरा काफी बढ़ गया है। पढ़ें रिपोर्ट के आंकड़े...

Lifestyle Diseases vs Infectious Diseases: भारत की हेल्थ से जुड़ी तस्वीर तेजी से बदल रही है। एक समय जहां देश में संक्रामक बीमारियां (जैसे डेंगू, मलेरिया, टीबी) सबसे बड़ी चुनौती थीं, वहीं अब स्थिति उलटती नजर आ रही है। हालिया सर्वे के मुताबिक देश में लाइफस्टाइल यानी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का तेजी से विस्तार हो रहा है, जबकि संक्रामक रोगों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। यह बदलाव केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि भारत की बदलती जीवन शैली, खान पान और शहरीकरण की कहानी भी कहता है। आइए जानते हैं कैसे बदल रही भारत में सेहत की तस्वीर...

Lifestyle Diseases vs Infectious Diseases

देश में तेजी से बदल रही सेहत की तस्वीर

क्या कहते हैं रिपोर्ट के आंकड़े

भारत की स्वास्थ्य तस्वीर एक बड़े बदलाव से गुजर रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistics Office) के लेटेस्ट देशव्यापी सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि देश में अब संक्रामक रोगों की तुलना में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यह बदलाव न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चेतावनी है, बल्कि लोगों की बदलती दिनचर्या और जीवन शैली का स्पष्ट संकेत भी है।

End of Feed