क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से बाल सफेद हो जाते हैं?

Does High Cholesterol Cause White Hair In Hindi: क्या बालों का सफेद होना सिर्फ उम्र की वजह से होता है? रिसर्च बताती है कि हाई कोलेस्ट्रॉल भी इसका कारण हो सकता है। जानिए कैसे शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल मेलानिन प्रोडक्शन को प्रभावित करता है और समय से पहले बालों के सफेद होने की वजह बनता है। पढ़िए पूरा लेख।

Does High Cholesterol Cause White Hair In Hindi: जब बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं, तो हम अक्सर सोचते हैं कि शायद ये तनाव या उम्र की वजह से हो रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे हाई कोलेस्ट्रॉल भी एक कारण हो सकता है? आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमारी खानपान की आदतें और लाइफस्टाइल ऐसे हो गए हैं कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ने लगा है। और कई रिसर्च में अब ये बात सामने आ रही है कि कोलेस्ट्रॉल का असर हमारे बालों के रंग पर भी पड़ सकता है। आइए जानें क्या वाकई कोलेस्ट्रॉल और सफेद बालों के बीच कोई कनेक्शन है।

Does High Cholesterol Cause White Hair

Does High Cholesterol Cause White Hair

कोलेस्ट्रॉल क्या है और यह शरीर में क्यों बनता है?

कोलेस्ट्रॉल एक तरह की फैट होती है जो शरीर की कोशिकाओं और हार्मोन बनाने में मदद करती है। लेकिन जब इसकी मात्रा जरूरत से ज़्यादा हो जाती है, तो ये न सिर्फ दिल की बीमारियों का कारण बनता है बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों पर भी असर डालता है। खासकर जब बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL बढ़ने लगता है, तब ये सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

End of Feed