खून बनाने की मशीन कहलाता है ये छोटू सा फल, एनीमिया और डेंगू के मरीजों के लिए है अमृत

Falsa Fruit Health Benefits: गर्मियों में फालसा खाने से आपको कोई फायदे मिल सकते हैं। इसमें आयरन, सोडियम, विटामिन b1, b2, b3, पोटेशियम, जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिहाज से फायदेमंद बनाते हैं।

Falsa Fruit Health Benefits: अगर आपको बैठकर उठते समय चक्कर आते हैं या आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, तो इसका मतलब है कि यह है कि आपका ब्लड प्रेशर कम हो गया है या आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो गया है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले हैं, जो एनीमिया और डेंगू के मरीजों के लिए खासतौर से किसी अमृत से कम नही है। फालसा फल के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। गर्मी का मौसम आते ही जगह-जगह फालसे के ठेले खड़े मिल जाते हैं। यह फल देखने में बहुत छोटा लेकिन अनगिनत गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है और साथ ही शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इतना ही नहीं, इसके जूस को पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं होती है और तुरंत एनर्जी मिलती है। आइये फालसा के फायदों के बारे में और डिटेल में जानते हैं।

falsa fruits health benefits in hindi

फालसा फल खाने के फायदे-

1) कैल्शियम की खान

फलसा फल में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये बोन डेंसिटी को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की स्थितियों में हड्डियों में होने वाले गंभीर दर्द को कम करने में मदद करता है।

2) एनीमिया से बचाता है

फलसा फ्रूट में आयरन भरपूर होता है। इसके सेवन से एनीमिया के इलाज में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद आयरन आपके शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद कर सकता है।

3) पेट की गर्मी दूर करता हैफालसा में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। ये पेट से लेकर शरीर के तापमान को कम करता है। साथ ही इसकी ठंडी तासीर पाचन तंत्र की मदद करती है। इसके सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है।

End of Feed