प्रेगनेंसी के बीच पड़ रहा है करवा चौथ का व्रत? तो इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे की सेहत पर नहीं आएगी आंच

करवा चौथ का व्रत एक कठिन व्रत है जिसमें महिलाओ को बिना अन्न-जल खाएं रहना पड़ता हैं। इस व्रत के करने से महिलाएं सौभाग्यवती रहने का वरदान अर्जित करती हैं। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएँ क्या खाएं जिससे की उनका स्वस्थ न खराब हो और उन्हें और उनकी संतान को पूरा पोषण मि‍ले ?

करवा चौथ व्रत 2024 - करवा चौथ व्रत कार्तिक हिंदू माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दौरान किया जाता है। इस व्रत में विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत को विधि-पूर्वक और सच्ची निष्ठा से करती हैं। विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने व्रत को चंद्रमा को देख और अर्घ अर्पण करके पूर्ण करती हैं।

karvachouth tips for pragnet ladies

करवा चौथ व्रत की सरगी में ये चीजे खाएं गर्भवती महिलाएं

ताजे और मौसमी फल

करवा चौथ व्रत की सरगी में मौसमी और ताजे फलो के सेवन से स्वस्थ सही रहता है और व्रत में उर्जा मिलती है जिससे व्रत को पूर्ण किया जा सकता है। लेकिन ज्यादा खट्टे फलों को न खाएं।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स का भरपूर सेवन

व्रत की सरगी में मेवे के अलग-अलग प्रकारो का जरुर सेवन करें क्योंकि यह प्रोटीन, फैट और विटामिन से भरपूर रहते हैं और यह महिलाओं के साथ-साथ उनकी संतानों को पूरा पोषण प्रदान करतें हैं।

दूध, जूस और नारियल पानी पियें

व्रत के दौरान प्यास बहुत लगती है, इस नाते महिलाएं खुदको दूध, जूस और नारियल पानी पीकर हाइड्रेट कर सकती हैं। इन पेय पधार्थों में पाए जाने वाले मिनरल शरीर में पानी की कमी नही होने देते हैं।

End of Feed