Kala Dhatura: कई बीमारियों का काल है काला धतूरा, अस्थमा-पथरी को दे जड़ से उखाड़, बालों की इन समस्‍याओं का भी करे इलाज

Kala Dhatura Ke Fayde: काला धतूरा एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। नए शोध में इसके मेड‍िसि‍नल गुणों का खुलासा हुआ है। ये सांस संबंधी बीमारियों में कारगर है तो पथरी को भी जड़ से निकाल सकता है। हालांकि इसका उपयोग सीमित मात्रा में करने की बात कही गई है क्‍योंकि इसकी ओवरडोज से मौत की भी संभावना है।

Kala Dhatura Ke Fayde: काला धतूरा, जिसे आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा माना जाता है, अब वैज्ञानिक शोध में भी फायदेमंद साबित हो रहा है। हालांकि इसे जहरीला माना जाता है, लेकिन नियंत्रित मात्रा में और सही तरीके से इसका उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जा सकता है। रिसर्च जर्नल ऑफ फार्माकोलॉजी एंड फार्माकोडायनामिक्स (आरजेपीपीडी) के शोध में पाया गया कि काले धतूरे में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) गुण होते हैं, जो विभिन्न रोगों के इलाज में सहायक हो सकते हैं। शोध के अनुसार, काले धतूरे के बीज और पत्तों का धुआं दमा (अस्थमा) और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस संबंधी समस्याओं में राहत दे सकता है।

kala dhatura ke fayde

kala dhatura ke fayde

इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व सिरदर्द, जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं। पारंपरिक चिकित्सा में फोड़े-फुंसी, खुजली और त्वचा संक्रमण के इलाज के लिए इसका उपयोग किया जाता है। शोध में भी पाया गया कि इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा रोगों में फायदेमंद हो सकते हैं। काले धतूरे के कुछ तत्व मांसपेशियों को आराम देने और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसे पाचन सुधारने, बुखार कम करने और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए उपयोग किया जाता रहा है।

End of Feed