बारिश में भीगने के बाद तुरंत AC में बैठना सही है या गलत, डॉक्टर से जानिए आपकी सेहत पर क्या पड़ सकता है असर

Sitting In AC After Getting Wet In Rain: क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश में भीगने के बाद तुरंत AC में बैठना सही है या नहीं? शरीर पर इसका क्या असर पड़ सकता है..चलिए डॉक्टर से जानते हैं।

Sitting In AC After Getting Wet In Rain: बारिश का मौसम आते ही कभी ऑफिस जाते समय तो कभी घर लौटते वक्त अचानक भीग जाना आम बात है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर, ऑफिस या कार में पहुंचते ही सीधे AC की ठंडी हवा में बैठ जाते हैं। उस समय तो काफी अच्छा लगता है, लेकिन क्या यह आदत आपके शरीर के लिए सही है? आर्टेमिस अस्पताल की यूनिट हेड और सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. सीमा धीर कहती हैं कि अगर आप बारिश में भीगने के तुरंत बाद बिना कपड़े बदले या शरीर सुखाए AC में बैठ जाते हैं, तो इससे कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए बारिश में भीगने के बाद कुछ छोटी-छोटी सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

Sitting In AC After Getting Wet In Rain

बारिश के बाद सीधा एसी में बैठना कितना सेफ है

भीगने के तुरंत बाद AC में बैठने से क्या होता है

डॉ. सीमा धीर बताती हैं कि जब हम बारिश में भीगते हैं, तो शरीर पहले ही ठंडा हो जाता है। ऐसे में अगर तुरंत AC की तेज ठंडी हवा लगने लगे, तो शरीर और ज्यादा ठंडा हो सकता है। इसकी वजह से ठंड लगना, कंपकंपी छूटना, शरीर में जकड़न या हाथ-पैर भारी लगने जैसी परेशानी हो सकती है। जिन लोगों की शरीर की ताकत कम होती है, उन्हें यह दिक्कत ज्यादा महसूस हो सकती है।

End of Feed