नशे की लत किसी भी व्यक्ति को धीरे-धीरे अपनी गिरफ्त में ले सकती है। इसकी शुरुआत अक्सर बहुत सामान्य लगती है कि परिवार, दोस्त तो आप खुद भी इसके शुरुआती संकेतों को पहचान नहीं पाते हैं। कई बार लोग मूड में बदलाव, पढ़ाई या काम में रुचि कम होना, या बार-बार थकान महसूस होने जैसी बातों को सामान्य तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - किचन का जूना है बीमारियों का घर, इन रोगों का बढ़ता है रिस्क
लेकिन यही छोटे-छोटे बदलाव आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले सकते हैं। नशे का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ, रिश्तों और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है। इसी वजह से डॉक्टर इसके शुरुआती संकेतों को पहचानने और समय पर मदद लेने की सलाह देते हैं। आज International Day Against Drug Abuse के अवसर पर देखें ऐसे शरीर में होने वाले ऐसे कौन से 7 बदलाव हैं (Early signs of drug addiction) जो नशे की लत की ओर इशारा कर सकते हैं।
1. अचानक मूड बदलना
अगर कोई व्यक्ति बिना किसी स्पष्ट कारण के बहुत जल्दी गुस्सा, उदासी या चिड़चिड़ापन महसूस करने लगे, तो यह एक संकेत हो सकता है। नशा दिमाग के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है। हालांकि हर मूड स्विंग का कारण नशे की लत नहीं हो सकता, लेकिन अगर आपको बहुत ही ज्यादा अपने बर्ताव में बदलाव लग रहा है, अस्थिरता महसूस हो रही है। तो ये नशे के कारण हो सकता है।
2. नींद की आदतों में बदलाव
नशे की लत में व्यक्ति बहुत ज्यादा सोता है या उसे बिल्कुल ही नींद नहीं आती है। या फिर बिना किसी कारण से सोने-जागने का समय अचानक बदल जाना भी चिंता का कारण हो सकता है।
3. पढ़ाई या काम में रुचि कम होना
जो व्यक्ति पहले अपने काम या पढ़ाई को लेकर गंभीर था, अगर वह अचानक लापरवाह होने लगे, तो इस बदलाव का कोई न कोई जुड़ाव भी नशे की लत से हो सकता है।
4. दोस्तों और परिवार से दूरी बनाना
नशे की लत से जूझ रहे लोग कई बार अपने करीबियों से दूरी बनाने लगते हैं। वे अकेले रहना पसंद कर सकते हैं या बातचीत कम कर सकते हैं।
5. भूख और वजन में बदलाव
भूख का अचानक बढ़ना या कम होना, साथ ही वजन में तेजी से बदलाव भी नशे के असर का संकेत हो सकता है।
इस तरह के संकेत नशे की लत की ओर इशारा कर सकते हैं। किसी को भी इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
