महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशान करता है इंसुलिन रेजिस्टेंस, जानिए इससे कौन-कौन सी बढ़ती हैं समस्याएं

Insulin Resistance in Women: क्या आप जानते हैं, पुरुषों की तुलना में इंसुलिन रेजिस्टेंस महिलाओं में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इससे महिलाओं में कई हार्मोनल परेशानियां होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Insulin Resistance in Women: आजकल कई महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि उनका वजन बढ़ता जा रहा है, जल्दी थकान हो जाती है, बार-बार मीठा खाने का मन करता है या पीरियड्स भी समय पर नहीं आते। अक्सर लोग इन परेशानियों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे इंसुलिन रेजिस्टेंस नाम की एक समस्या हो सकती है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर खाने से मिलने वाली शुगर का सही तरह इस्तेमाल नहीं कर पाता। धीरे-धीरे इसका असर सिर्फ शुगर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि महिलाओं की पूरी सेहत पर पड़ने लगता है। यही वजह है कि महिलाओं की बेहतर सेहत (Women Health) के लिए इस समस्या को समय रहते समझना बहुत जरूरी है।

Insulin Resistance in Women

इंसुलिन रेजिस्टेस महिलाओं के लिए क्यों बन रहा मुसीबत

आखिर क्या होता है इंसुलिन रेजिस्टेंस

हम जो खाना खाते हैं, उससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस ऊर्जा को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम इंसुलिन करता है। लेकिन जब शरीर इंसुलिन की बात सुनना कम कर देता है, तो ज्यादा इंसुलिन बनने लगता है। यही स्थिति इंसुलिन रेजिस्टेंस कहलाती है। शुरुआत में इसके लक्षण बहुत साफ नहीं दिखते, इसलिए कई लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे इस समस्या से जूझ रहे हैं।

End of Feed