डॉक्टर ने शेयर की हेल्दी लिवर और Weekend Drinker के लिवर की फोटो, देख शराब पीने वालों का लगा झटका, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Doctor Shares Picture of healthy Liver and a Weekend Drinker liver: सोशल मीडिया एंथूजियास्टिक और एक हेपेटोलॉजिस्ट ने हाल में सोशल मीडिया पर लिवर हेल्थ और शराब के बीच संबंध को समझाने के लिए एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Doctor Shares Picture of healthy Liver and a Weekend Drinker liver: सोशल मीडिया पर हाल में एक लिवर रोग विशेषज्ञ ने पोस्ट शेयर की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। डॉक्टर का नाम साइरिएक एबी फिलिप्स है। इन्हें ऑनलाइन लोग 'द लिवर डॉक' के नाम से जानते हैं। वह एक सोशल मीडिया एंथूजियास्टिक हैं, जो अक्सर शराब के सेवन के हानिकारक प्रभावों को लेकर जरूरी जानकारी शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से चौंकाने वाली फोटो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने दो लिवर के बीच का बड़ा अंतर दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने एक नियमित शराब पीने वाले और दूसरी शराब न पीने वाले व्यक्ति के लिवर की फोट शेयर की है। दोनों के बीच का अंतर आपको हैरानी हो सकती है।

Doctor Shares Picture of healthy Liver and a Weekend Drinker liver

Doctor Shares Picture of healthy Liver and a Weekend Drinker liver

स्वस्थ लिवर गुलाबी तो शराब पीने वाले व्यक्ति का लिवर ऐसा

डॉक्टर ने शेयर की हुई फोटो के साथ बताया कि काला और धब्बेदार लिवर एक 32 वर्षीय व्यक्ति का है, जो सप्ताह में एक दिन शराब पीता था, वहीं दूसरा स्वस्थ और गुलाबी डोनर लिवर उनकी पत्नी का है। पत्नी ने अपना लिवर पति को डोनेट किया, ताकि वह अपनी छोटी बेटी को बड़ा होते देखने के लिए जीवित रह सके। तस्वीर में पत्नी का लीवर गुलाबी और स्वस्थ दिख रहा है, जो शराब पीने वाले के लीवर से बिल्कुल विपरीत है, जो काला और धब्बों से ढका हुआ दिखाई देता है।

End of Feed