वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका आजकल काफी कॉमन होता जा रहा है। खाने के बीच में एक लंबा गैप इसे इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स वेट लॉस के लिए काफी कारगर तरीका मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके शरीर को कुछ फायदों के साथ कुछ नुकसान भी पहुंचा सकती है। जी हां यदि आप मानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग सेहत के लिए केवल फायदेमंद ही होती है, तो आज हम आपको इसके साइड इफेक्ट भी बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे - Benefits Of Intermittent Fasting In Hindi
वेट लॉस में सहायक
इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान शरीर ग्लूकोज के बजाय जमा हुई चर्बी को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
डायबिटीज कंट्रोल में कारगर
इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को काफी घटा सकता है।
मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट
इंटरमिटेंट फास्टिंग से शरीर की कोशिकाएं सेल्फ रिपेयर मोड में जाती हैं, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होने लगता है।
मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कई लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान बेहतर मेंटल फोकस और मानसिक शांति का अनुभव होता है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान - Disadvantages Of Intermittent Fasting In Hindi
कमजोरी और चक्कर आना
इंटरमिटेंट फास्टिंग की शुरुआत में लंबे समय तक न खाने से आपको कमजोरी, चक्कर आना और लो एनर्जी की समस्या हो सकती है।
अधिक खाने की आदत
इंटरमिटेंट फास्टिंग से कुछ लोगों में ज्यादा खाने की समस्या भी देखने को मिलती है। जिससे सेहत को फायदे की बजाय नुकसान होने लगता है।
नींद पर असर
इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपनाने में यदि आपके शरीर को समय लगा तो ये आपकी नींद में बाधा और चिड़चिड़ापन का कारण हो सकता है।
महिलाओं के लिए सावधानी
इंटरमिटेंट फास्टिंग का महिलाओं की सेहत पर खास देखने को मिलता है। इसके कारण हार्मोनल बदलाव हो सकता है, जिससे पीरियड्स या थायरॉइड संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
