Health Tips: क्या आप भी अपने हर मील के साथ सलाद में खाते हैं प्याज तो हो जाएं सावधान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 08:40 PM IST

Health Tips: ज्यादातर लोग खाने के साथ कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इसके कई फायदे भी होते हैं, लेकिन क्या आपको इसके खाने के कुछ नुकसान पता हैं, जिनकी वजह से गंभीर बीमारियां भी हमें बड़ी ही आसानी से अपने चपेट में ले सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या आप भी रोजाना भोजन के साथ करते हैं कच्चे प्याज का सेवन
  • कच्चे प्याज खाने के कुछ नुकसान के बारे में नहीं जानते होंगे आप
  • इसके सेवन से कुछ गंभीर बीमारियों के खतरे के जोखिमों को बढ़ावा मिलता है

Health Tips: प्याज हर सब्जी और पकवान की शान होती है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा महसूस होता है। इस कच्ची सब्जी का इस्तेमाल सैंडविच, चाट, छोले-भटूरे और भोजन के साथ सलाद के रूप में अधिकतर किया जाता है। ‌भारत में लगभग हर घर के रसोई में प्याज का उपयोग किया जाता है। वहीं, कुछ लोग प्याज और लहसुन से परहेज भी करते हैं। लेकिन अगर हेल्थ के लिहाज से देखा जाए, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके जरिए कई समस्याओं से निजात मिलती है। लेकिन क्या आप कुछ गंभीर बीमारियों के बारे में जानते हैं, जो प्याज खाने से हो सकती है।

health tips.

खाने के साथ करते हैं कच्चे प्याज सेवन तो पढ़ें ये नुकसान ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वास्थ्य के लिए प्याज के फायदे

प्याज में विटामिन बी, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर से गुजर रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज में अच्छी मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। इसमें क्वेरसेटिन होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा क्वेरसेटिन इनटेक करने से सूजन को भी कम किया जा सकता है। साथ ही रक्तचाप को नियंत्रित भी करने में यह मददगार होता है।

End of Feed