चेहरे से मस्से कैसे हटाएं? डॉ. निवेदिता दादू से जानें इन्हें हटाने के लिए 4 घरेलू नुस्खे

How To Remove Warts From Face In Hindi: अगर आपके चेहरे पर भी मस्से हो गए हैं, तो डॉ. निवेदिता दादू के बताए इन नुस्खों को फॉलो करके आप आसानी से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में मस्से हटाने के घरेलू उपाय विस्तार से जानें..

How To Remove Warts From Face In Hindi: चेहरे पर कील-मुंहासे, एलर्जी और दाग-धब्बे की समस्या तो काफी लोगों के साथ देखने को मिलती है। लेकिन कुछ लोगों की त्वचा पर छोटे-छोटे मससे भी देखने को मिलते हैं। चेहरे पर इन मस्सों के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह देखने में काफी भद्दे लगते हैं और हमारी त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करते हैं। दादू मेडिकल सेंटर की फाउंडर और चेयरमैन डॉ. निवेदिता दादू के अनुसार, "चेहरे पर मस्से कई तरह के होते हैं, इनमें फ्लैट मस्से (एचपीवी) और फिलीफॉर्म मस्से सबसे आम प्रकार के मस्से होते हैं। फ्लैट मस्से (एचपीवी) अक्सर खरोंच या कट के आसपास उभरते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां शेविंग होती है, जैसे चेहरा और पैर। फ्लैट मस्से आमतौर पर त्वचा के रंग के साथ मिल जाते हैं। ये आकार में 1 से 7 मिलीमीटर तक होते हैं। वे अक्सर समूहों में बनते हैं। चेहरे की त्वचा की संवेदनशीलता और दाग पड़ने के खतरे के कारण चेहरे से मस्से हटाने पर सावधानीपूर्वक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी आप त्वचा से मस्से आसानी से हटा सकते हैं।" चेहरे से मस्से हटाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं...

How-To-Remove-Warts-From-Face

How To Remove Warts From Face

चेहरे से मस्से हटाने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Remove Warts From Face In Hindi

डॉ. निवेदिता दादू के अनुसार "चेहरे के मस्से हटाने के लिए लिए घरेलू उपचार उपलब्ध हैं, लेकिन चेहरे के मस्से का इलाज करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है। डर्मटोलॉजिस्ट्स आपके स्किन के अनुरूप उपचार का सुझाव दे सकते हैं। वे सुरक्षित और प्रभावी तरह से मस्सा हटाना सुनिश्चित कर सकते हैं। यह भी ध्यान रखें कि कई पारंपरिक उपचारों में शक्तिशाली तत्व होते हैं, जिन्हें उचित चिकित्सा पर्यवेक्षण के बिना आंख, नाक और मुंह से दूर रखा जाना चाहिए।" आप मस्से हटाने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं...

End of Feed