World Diabetes Day : डायबिटीज धीरे-धीरे विकसित होती है जिसका असर अक्सर कई सालों में पूरी तरह दिखाई देता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि डायबिटीज को रोकना और पूरी तरह ठीक करना संभव है। यदि आप अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे लेकिन लगातार बदलाव करें। तो आप डायबिटीज के खतरे से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। यदि आपके परिवार में डायबिटीज का इतिहास है, आपका वजन ज्यादा है, ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है या आपकी जॉब लंबी सिटिंग वाली है, तो आप इस बीमारी के ज्यादा जोखिम में हैं। आज विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर डायबिटीज से बचाव के टिप्स जानने के लिए हमने बात की यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट, डॉ. जी. कृष्ण मोहन रेड्डी से...
Diabetes Prevention Tips
1. वजन कंट्रोल में रखें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक थोड़ा भी वजन घटाना बड़ा फर्क ला सकता है। अगर आप अपने शरीर का सिर्फ 5–7% वजन कम करते हैं, तो शरीर इंसुलिन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने लगता है और डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है।
2. डेली वॉक की आदत बनाएं
शारीरिक गतिविधि से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और फिटनेस भी बढ़ती है। इसलिए आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट तेज चाल से चलना चाहिए, साइकिलिंग या तैराकी भी कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (जैसे हल्के वजन उठाना या योग) करें, इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और इंसुलिन बेहतर काम करता है।
3. हेल्दी डाइट लें
डायबिटीज के बचाव के लिए खानपान का सही चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। अपने खाने में साबुत अनाज, ताजे फल, सब्जियां, दालें और प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करें। इसके अलावा मीठे पेय पदार्थ, मिठाइयां, मैदा और पैकेज्ड स्नैक्स को खाने से बचें।
4. भरपूर नींद लें और तनाव कम करें
आज लोगों में नींद की कमी और लगातार बढ़ता तनाव हाई ब्लड शुगर का बड़ा कारण बन रहा है। ये दोनों मिलकर शुगर कंट्रोल करने वाले हार्मोन को बिगाड़ देते हैं। इसलिए हर दिन पर्याप्त नींद लें, योग करें, ध्यान या मेडिटेशन से मन को शांत रखें।
5. स्मोकिंग और शराब सीमित करें
सिगरेट पीना शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। शराब ज्यादा पीने से ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होता है और वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए सिगरेट, शराब जैसे मादक पदार्थों का प्रयोग करने में संयम सबसे जरूरी है।
