गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक, जानें पूर्ति के कुछ कारगर उपाय

Low Hemoglobin During Pregnancy: गर्भावस्था एक एक ऐसा समय है जब महिला को अपनी सेहत का थोड़ा अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस दौरान आमतौर पर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी अक्सर देखने को मिलती है। जिसका असर न केवल मां बल्कि बच्चे के शरीर पर भी देखने को मिलता है। आज हम आपको हीमोग्लोबिन की पूर्ति के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

Low Hemoglobin During Pregnancy: गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इस दौरान शरीर में सिर्फ मां की नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की जरूरतें भी पूरी करनी होती हैं। ऐसे में खून यानी हीमोग्लोबिन की भूमिका और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यही ऑक्सीजन और पोषण को मां से बच्चे तक पहुंचाने का काम करता है। जब गर्भवती महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने लगती है, तो इसका असर सिर्फ उसकी सेहत पर ही नहीं, बल्कि बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है।

low hemoglobin sign

गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी

हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण

शुरुआत में यह समस्या हल्की थकान, सांस फूलने या चक्कर आने के रूप में नजर आती है, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह कमजोरी, संक्रमण का खतरा और प्रसव से जुड़ी जटिलताओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और सही समय पर इसके उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

End of Feed