50 प्रतिशत से ज्यादा बीमारियों की एक वजह है खराब गट हेल्थ, ये काम कर लिया तो झट से होगी दुरुस्त, इन चीजों से बनाएं दूरी

How To Improve Gut Health In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोगों को आए दिन पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकते हैं। आपको बता दें कि शरीर में आधी से ज्यादा बीमारियां खराब गट हेल्थ की वजह से ही बनती हैं। ऐसे में आपको अपनी आंतों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

How To Improve Gut Health In Hindi: सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी गट हेल्थ का खास ध्यान रखें। सेहत को बनाए रखने में हमारी आंतों की बहुत अहम भूमिका होती है। भोजन के बेहतर पाचन से लेकर, शरीर की इम्यूनिटी, मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने, हार्मोन्स के संतुलन, स्वस्थ मेटाबॉलिज्म, टॉक्सिन्स को नष्ट करने और गंभीर बीमारियों से बचाने गट हेल्थ की बहुत अहम भूमिका होती है। आज के समय में लोग तरह-तरह की खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें पाचन संबंधी समस्याएं, कमजोर इम्यूनिटी, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर को बढ़ना और हृदय रोग सबसे आम हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि शरीर में होने वाली आधी से ज्यादा बीमारियों के पीछे कारण खराब आंत स्वास्थ्य है। लेकिन फिर भी इसे नजरअंदाज किया जाता है।

How To Improve Gut Health In Hindi

How To Improve Gut Health In Hindi

आज के समय में हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग किसी न किसी पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। भोजन के बाद अपच, पेट में गैस, ब्लोटिंग, सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, आंतों में छाले और कब्ज आदि जैसी समस्याएं बहुत आम है। यह दर्शाता है कि आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है। इन्हें खराब गट हेल्थ के संकेतों के रूप में देखा जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल टिप्स की मदद से आसानी से अपनी गट हेल्थ को फिर से दुरुस्त किया जा सकता है। खराब गट हेल्थ का सेहत पर क्या असर पड़ता है, यह कैसे प्रभावित होती है और इसमें सुधार कैसे किया जा सकता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ अभिषेक दीपक से बात की, जो शारदा हॉस्पिटल और शारदा केयर - हेल्थसिटी के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट डॉक्टर हैं। । चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

End of Feed