मानसून में पाचन का हुआ बुरा हाल तो जरूर करें ये काम, हमेशा फिट रहेगा पेट का मिजाज

How To Improve Gut Health Naturally : मानसून का मौसम आपकी गट हेल्थ का दुश्मन साबित होता है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ने लगती हैं। आज हम आपको पाचन ठीक करने के कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं डाइजेस्टिव हेल्थ को दुरुस्त रखने के असरदार घरेलू नुस्खे...

How To Improve Gut Health Naturally : मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याएं अक्सर बढ़ने लगती हैं, क्योंकि इस मौसम में हमारा पाचन काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पाचन का थोड़ा अधिक ख्याल रखें। मानसून के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से पनपते हैं। जिसका बुरा असर डाइजेशन पर दिखता है। इस मौसम में पेट में गैस, अपच, दस्त और एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव के साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

How To Improve Gut Health In Monsoon (Photo - Canva)

कमजोर आंतों को ठीक कैसे करें?

मानसून के सीजन में हमारी आंतें कमजोर होने लगती है, जिसे दुरुस्त रखने के लिए आप फाइबर से भरपूर चीजें जैसे- साबुत अनाज, ओट्स, दाल और फल जरूर खाएं। इसके अलावा प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करने से भी आंतें मजबूत होती हैं। आंतों की मजबूती के लिए जरूरी है कि इनके ऊपर ज्यादा जोर न आए, जिसके लिए आप एक बार ज्यादा खाने की जगह कई बार थोड़ा-थोड़ा खाएं।

End of Feed