Periods Pain : लगभग हर महिला को प्रतिमाह पीरियड्स के दौर से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पीरियड्स की वजह से काफी ज्यादा दर्द होता है। कई महिलाएं पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए चॉकलेट का सेवन करती हैं। चॉकलेट से पीरियड्स के दर्द से आराम मिलता है, लेकिन अगर आपके पास चॉकलेट का विकल्प नहीं है तो कई अन्य चीजों का सेवन करके भी पीरियड्स के दर्द को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स के दर्द को कम करने वाली चीजें?
पीरियड्स के दर्द को कैसे करें कम
पीरियड्स के दर्द को कम करेंगी ये चीजें
पीरियड्स का दर्द बढ़ने पर आप कई तरह की चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास चीजों के बारे में-
कैल्शियम युक्त आहार
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए न सिर्फ चॉकलेट फायदेमंद होता है, बल्कि कैल्शियम से भरपूर आहार भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में प्रभावी हो सकता है। कैल्शियम युक्त आहार के सेवन से दर्द के साथ-साथ ऐंठन की परेशानी को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने आहार में पनीर, दही, चीज जैसी चीजों का सेवन करें।
अदरक का करें सेवन
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए अदरक का सेवन करें। अदरक में दर्द निवारक गुण होता है, जो दर्द के कम करने में प्रभावी है। अगर आप पीरियड्स के दर्द को कम करना चाहते हैं, तो अदरक से बनी चाय का सेवन करें। इससे दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।
पपीता है हेल्दी
पीरियड्स के दर्द की परेशानी को कम करने के लिए पपीता का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। दरअसल, पपीता का सेवन करने से पीरियड्स में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
हरी सब्जियां
शरीर में खून की कमी होनो पर पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द हो सकता है। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सुस्ती और थकान महसूस होती है। अगर आप चाहते हैं कि पीरियड्स के दर्द को नैचुरल तरीके से कम किया जाए, तो अपने आहार में ताजी सब्जियों को शामिल करें। इससे पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
