Chilblains Home Remedies in Hindi: सर्दियो के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में लोग सबसे ज्यादा चिलब्लेन (Chilblains) की समस्या से परेशान रहते हैं। अब आपके दिमाग में यह आ रहा होगा कि चिलब्लेन होता क्या है। तो आपको बता दें कि चिलब्लेन एक ऐसी समस्या है, जिसमें त्वचा पर सूजन और दर्द होने लगती है। ठंड की वजह से यह समस्या सबसे ज्यादा हाथों और पैरों में होती है। ठंड के मौसम में ही चिलब्लेन की समस्या होती है। इसकी वजह से हाथों और पैरों में खुजली, रेड पैचेस और सूजन हो जाती है। इस समस्या को ठीक होने में कम से कम 2-3 हफ्ते का समय लगता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।
चिलब्लेन (पैरों में सूजन और पैच) के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid of Chilblains in Winters
त्वचा को रखें गर्म
सर्दियों के मौसम में अगर आप भी चिलब्लेन की समस्या से परेशान रहते हैं तो शरीर को हमेशा गर्म रखने की कोशिश करें। इसके लिए त्वचा को रगड़े। इसके अलावा ठंड के मौसम में ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से बचें।
सेंधा नमक का पानी
सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से भी चिलब्लेन की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें सेंधा नमक मिलाएं और इसमें पैर या हाथ डुबोकर रखें। इससे काफी आराम मिलेगा। सेंधा नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चिलब्लेन की समस्या को ठीक करने में सहायक साबित हो सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर भी चिलब्लेन की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक है। इसके लिए एक टब में गर्म पानी लें। इसमें एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे सिकाई करें।
