गर्म तेल नहीं, ये 3 आसान ट्रिक्स करेंगी कान की सफाई, पीला मैल निकालने के लिए खुद ENT डॉक्टर ने बताया तरीका

How To Clean Earwax In Hindi: कान में जमा पीला मैल निकालने के लिए अगर आप गर्म तेल डालते हैं तो सावधान रहें। ENT डॉक्टर के मुताबिक ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। जानिए 3 आसान और सुरक्षित तरीके जिनसे आप घर बैठे कान की सफाई कर सकते हैं, बिना किसी नुकसान के। डॉक्टर के बताए इन टिप्स से कान रहेंगे साफ, सुनने की क्षमता भी रहेगी बरकरार।

How To Clean Earwax In Hindi: कई लोग कान में जमा मैल साफ करने के लिए गर्म तेल, रुई की डंडी या पिन जैसी चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके कान को नुकसान पहुंचा सकता है? कान में मौजूद पीला मैल (Earwax) हमारे कान की सुरक्षा के लिए ज़रूरी होता है, मगर जब ये ज़्यादा जमा हो जाए, तो सुनने में दिक्कत, खुजली और ब्लॉकेज जैसी परेशानी होने लगती है। यशोदा हॉस्पिटल की ENT विशेषज्ञ डॉ. आशिमा भटनागर ने Tata1mg के वीडियो में बताया है, कि कान की सफाई के लिए किसी तरह की जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि घर पर भी कुछ आसान और सुरक्षित तरीकों से कान के अंदर जमा मैल को धीरे-धीरे साफ किया जा सकता है।

काल का मैल साफ करने के देसी जुगाड़

काल का मैल साफ करने के देसी जुगाड़

कान को खुद साफ करने की कोशिश न करें

डॉ. आशिमा बताती हैं कि हमारे कान खुद-ब-खुद सफाई करने की क्षमता रखते हैं। कान के अंदर की ग्रंथियां एक प्राकृतिक ऑयल जैसा पदार्थ बनाती हैं जो पुराने मैल को बाहर धकेल देता है। इसलिए बार-बार रुई या कान की स्टिक से सफाई करने की ज़रूरत नहीं होती। ऐसा करने से कान की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है या फिर ईयरड्रम फटने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आपको सुनने में कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो कान के अंदर कुछ डालने से बचें।

End of Feed