बढ़ता प्रदूषण कैसे बन रहा जानलेवा, हर रोज छीन रहा हजारों लोगों की जान, नए अध्ययन में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Rising Pollution Is Claiming Thousands Of Lives Daily In Hindi: हाल ही में एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि वायु प्रदूषण हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है। सिर्फ दिल या फेफड़ों पर ही नहीं, बल्कि शरीर के हर हिस्से पर इसका असर हो रहा है। इसकी वजह से रोज हजारों लोग अपनी जान गवां रहे हैं। जानिए क्यों बढ़ रही हैं प्रदूषण से मौतें, कौन से कण हैं सबसे खतरनाक और बचाव के क्या हैं आसान तरीके।

Rising Pollution Is Claiming Thousands Of Lives Daily In Hindi: वायु प्रदूषण अब सिर्फ आंखों में जलन या सांस की परेशानी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह धीरे-धीरे लोगों की जान ले रहा है। हाल ही में हुई एक नई स्टडी जो बीमएजे (British Medical Journal) में पब्लिश हुई है, उसने दिखाया है कि प्रदूषण के कारण दुनिया भर में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। छोटे-छोटे प्रदूषक कण (PM2.5) अब हमारे फेफड़ों से लेकर दिमाग तक को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन जगहों पर हवा "थोड़ी बेहतर" मानी जाती थी, वहां भी मौतों का खतरा बढ़ा है।

Rising Pollution Is Claiming Thousands Of Lives Daily

Rising Pollution Is Claiming Thousands Of Lives Daily

BMJ की स्टडी ने खोला बड़ा सच

बीएमजे में पब्लिश इस ताजा अध्ययन में पाया गया है कि वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से मौतों का खतरा सीधे-सीधे जुड़ा हुआ है। इसमें दुनियाभर के कई देशों से डेटा इकट्ठा किया गया और पाया गया कि PM2.5 नामक महीन धूल कण, जो हवा में मौजूद रहते हैं, सांस के जरिए शरीर में जाकर दिल, फेफड़ों और यहां तक कि दिमाग को भी प्रभावित करते हैं।

End of Feed