How Blue Light Affects Eyes : आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और टैबलेट हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इन गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू लाइट (Blue Light) हमारी आंखों के लिए खतरा बन रही है। यदि आप सोचते हैं कि केवल रात में या लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखें खराब होती हैं, तो ये पूरा सच नहीं है। ब्लू लाइट का लगातार संपर्क आंखों पर गहरा असर डालता है। आइए जानते हैं ब्लू लाइट क्या है और यह हमारी आंखों के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है?
ब्लू लाइट का आंखों पर असर
ब्लू लाइट क्या है?
ब्लू लाइट एक हाई-एनर्जी विजिबल (HEV) लाइट है, जिसकी तरंगें छोटी और ऊर्जा अधिक होती है। रोशनी की यह किरणें सूरज से भी आती है, लेकिन डिजिटल डिवाइस से निकलने वाली नीली रोशनी का असर हमारी आंखों पर ज्यादा होता है क्योंकि यह हमारी आंखों के बहुत करीब होती है।
ब्लू लाइट का आंखों पर असर
- लंबे समय तक स्क्रीन देखने से ब्लू लाइट आंखों की नमी कम कर देती है, जिससे सूखापन, खुजली, लालिमा और जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
- ब्लू लाइट की हाई एनर्जी रेटिना पर सीधा प्रभाव डालती है। यही कारण है कि लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से रेटिनल सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है।
- जो लोग रोजाना घंटों का समय स्क्रीन पर बिताते हैं, उन्हें अक्सर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और माइग्रेन की शिकायत होने लगती है।
- ब्लू लाइट आपके मेलाटोनिन हार्मोन को दबा देती है, जो नींद को नियंत्रित करता है। इसलिए इससे आपको नींद की समस्या भी हो सकती है।
- लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली तनावपूर्ण स्थिति को डिजिटल आई स्ट्रेन कहा जाता है। जिसमें आपको धुंधला दिखना, आंखों में भारीपन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
निष्कर्ष
हालांकि ध्यान रखना चाहिए कि ब्लू लाइट पूरी तरह से हानिकारक नहीं है, लेकिन डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण इसका अत्यधिक संपर्क आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए समय रहते कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर हम डिजिटल लाइफ में भी आंखो को सुरक्षित रख सकते हैं।
