Banana smoothie for weight: खराब लाइफस्टाइल, लगातार बिगड़ती खान पान की आदतों के कारण इन दिनों लगातार वजन बढ़ने की दिक्कत बहुत ही आम होती जा रही है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस के लिए अपनी तरफ से हर मुम्किन कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वेट लॉस नहीं हो रहा। तो इसके पीछे का कारण आपकी डाइट हो सकती है, जिसमें कई हेल्दी चीजों का भी गलत तरीके से सेवन करना आपके वेट गेन का कारण हो सकता है। जी हां, उदाहरण के तौर पर केले को गलत ढंग से खाने पर ये पौषण से भरपूर फल भी आपकी सेहत खराब कर सकता है। यहां देखें क्या केला खाने से वाकई वजन बढ़ता है और केला खाने का सही समय और तरीका क्या है।
How eating banana can make you gain weight banana smoothie raw banana for weight loss right way to eat banana
क्या केला खाने से वजन बढता है, Can Banana Increase weight?
हेल्दी डाइट के लिए केला खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अब वैसे तो केले का सेवन वेट गेन के साथ साथ वेट लॉस में भी सहायक माना जाता है। लेकिन सही ढंग से खाने पर आप स्थिति में सुधार कर सकते हैं। केले को वैसे को वेट गेन फ्रूट ही कहा जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरीज होती है। हालांकि कई स्थितियों में केले के सेवन से आप वजन घटा भी सकते हैं, क्योंकि इसमें अच्छा पोषण भी होता है। हालांकि रोज रोज केला नहीं खाना चाहिए, आप वेट गेन नहीं करना चाहते हैं, तो हफ्ते में दो से तीन बार केला खा सकते हैं।
वजन कैसे कम करें, Banana for weight loss?
अगर सही तरीके से खाया गया तो केले से वेट लॉस करना भी संभव हो सकता है। बता दें कि अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं, तो वो वाले केले खाएं जो अभी पूरी तरह से पके न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि उस तरह के केलों में शक्कर की मात्रा कम होती है। और अगर आप कम कम मात्रा में ऐसे वाले केले खा रहे हैं, तो इसका वजन पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। हालांकि आपको पूरी तरह से कच्चे वाले केले भी नहीं खाने हैं। साथ ही साथ क्योंकि केले में फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, तो इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त होगा और आपको दिन भर भुख भी नहीं लगेगी।
केला खाने का सही तरीका क्या है, Right way to eat Banana
वेट गेन या फिर वेट लॉस दोनों ही चीजे आपके द्वारा केले के सेवन के तरीके पर निर्भर करता है। इसलिए सही तरीके से केला खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप केला खाकर वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर केले को छीलकर खाने की जगह आप उसकी स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। क्योंकि केले की स्मूदी में कैलोरी, छीलकर खाने वाले केले से ज्यादा होती है। वहीं जब आप यही केला वर्कआउट के बाद एक स्नैक की तरह खाएंगे, तो ये वेट गेन और एनर्जी देने के रूप में काम करेगा। हालांकि जब तक आप रोज रोज केले की स्मूदी या शेक, जूस नहीं पी रहे हैं, तुरंत वजन बढ़ने की शिकायत शायद ही होगी। वहीं वेट लॉस के लिए आपको केला छीलकर ही धीरे धीरे सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
