Home Remedies for Loose Motion: देशभर में इस वक्त गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। कई लोग हीटवेव की चपेट में भी आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए और खुद को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा लोग बीमार भी पड़ते हैं। सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिलता। डिहाइड्रेशन के अलावा लूज मोशन की समस्या से भी कई लोग परेशान रहते हैं। लूज मोशन ना केवल शरीर को कमजोर करता है बल्कि शरीर के हर फंक्शन को बिगाड़ देता है। लूज मोशन की समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप लूज मोशन को ठीक कर सकते हैं।
दस्त रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Loose Motion
नारियल पानी
नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट गुणों से भरपूर नारियल पानी डिहाइड्रेशन काी समस्या को दूर करता है। नारियल का पानी पीने से लूज मोशन के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ऐसे में जल्द रिकवरी के लिए नारियल पानी जरूर पिएं।
अदरक की चाय
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर अदरक डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक कर लूज मोशन की समस्या को दूर करता है। ऐसे में लूज मोशन होने पर आप अदरक की चाय पिएं।
केले
केला पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। लूज मोशन में केले का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होताा है। लूज मोशन होने पर 1-2 केले का सेवन करें। जल्द आराम मिलेगा।
दही
दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो लूज मोशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। लूज मोशन होने पर दही में नमक मिलाकर खाएं, जल्द आराम मिलेगा।
जीरा
एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर जीरा लूज मोशन से आराम दिलाने में बहुत कारगर साबित होता है। लूज मोशन होने पर इसके चूर्ण को एक कप पानी में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पिएं।
