हेल्थ

ज्वाइंट्स पेन ने कर रखा है परेशान, तो इन उपायों से तुरंत मिलेगा आराम, आज ही करें इन चीजों को डाइट में शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 14, 2023, 04:15 PM IST

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी बॉडी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से ज्वाइंट्स में पेन होने लगते हैं जिसके चलते कई बार जोड़ों में दर्द और चुभन भी महसूस होती है।

Image

ज्वाइंट्स पेन से राहत दिलाए ये उपाय

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी बॉडी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से ज्वाइंट्स में पेन होने लगते हैं जिसके चलते कई बार जोड़ों में दर्द और चुभन भी महसूस होती है। ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि ज्वाइंट्स हमारी बॉड़ी के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होते हैं। जिनकी मदद से ही हम अपने दैनिक क्रिया जैसे- उठना, बैठना, लेटना आदि काम सही ठंग से करते हैं। बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन अगर कम उम्र में आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इसकी असल वजह पोषण की कम और खराब लाइफस्टाइल है।

वहीं कई बार जोड़ों का दर्द ज्वाइंट एरिया में लगी चोट के कारण भी हो सकता है। इसके साथ ही गठिया, क्रॉनिक बीमारी, चिंता, तनाव, डिप्रेशन और अधिक वजन भी ज्वाइंट पेन का कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जोड़ों के दर्द से परेशान व्यक्ति यदि अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर लें तो तेज दर्द की समस्या से निजात मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन कर आप ज्वाइंट पेन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ज्वाइंट्स पेन से राहत दिलाए ये उपाय

1.सूखे मेवे

एंटीइंफ्लेमेंटरी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, मूंगफली, हेजलनट्स, पेकान और खरबूजे के बीज जैसे सीड्स और नट्स ज्वाइंट पेन की समस्या से निजात दिलाने में बहुत कारगर साबित होता है। इन सीड्स और नट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, जिंक और विटामिन-ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही ये पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का भी बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं जो ज्वाइंट्स को हेल्दी बनाए रखते हैं और साथ ही दर्द से भी राहत पहुंचाते हैं।

2.बेरीज

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रेनबेरी, ब्लैकबेरी और रसभरी जामुन जैसे फलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इन सभी बेरीज का सेवन करने से ज्वाइंट पेन की समस्या से राहत पाया जा सकता है। कई तरह के शोध में ये पता चला है कि बेरीज का सेवन करने से ज्वाइंट पेन से राहत मिलती है। जामुन एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स होता है जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स और इंफ्लेमेशन से बचाता है।

3.हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जानवरों पर किए गए एक अध्ययन में ये पता चला है कि इन सब्जियों में सल्फोराफेन नामक तत्व पाया जाता है, जो एक नेचुरल कंपाउंड है जो हमारे जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करता है। ज्वाइंट पेन से बचाव के लिए मौसम में मिलने वाली सभी तरह की सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

4.ऑलिव ऑयल

जैतून के तेल पर कई तरह के अध्ययन मानव स्वास्थ्य पर किए गये हैं। ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल ना केवल हार्ट बल्कि हमारे जोड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जैतून के तेल का सेवन करने पर हमारे जोड़ों में होने वाली सूजन कम होती है। इसके साथ ही ऑलिव ऑयल में फैट की मात्रा बहुत कम होती है, जिस कारण इसका सेवन हमारे हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

5. डार्क चॉकलेट

चॉकलेट को हमेशा ही अनहेल्दी फूड्स में माना गया है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसके कई लाभ भी हैं। लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए डार्क चॉकलेट बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में सहायक है। शरीर में लंबे समय तक रहने वाली सूजन शुगर, गठिया और कैंसर जैसी समस्या का भी कारण बन सकते हैं। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण हमारे जोड़ो में आने वाली सूजन को कम करते हैं औ दर्द से राहत दिलाते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article