Mouth Ulcers Home Remedies: अल्सर का रामबाण इलाज है ये हरे रंग का पत्ता, मिनटों में दिलाता है आराम

Mouth Ulcers Home Remedies: मुंह में छालों के होने से खाने पीने में बड़ी दिक्कत आती है। अगर आप भी अल्सर से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप छुटकारा पा सकते हैं।

Mouth Ulcers Home Remedies: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार ये जरूरत से ज्यादा परेशान करती है। मुंह में छालों के होने से न तो आप खा पाते हैं और न ही कुछ पी पाते हैं। छालों की वजह से मुंह में कुछ भी डालते ही जलन और दर्द महसूस होने लगती है। इसे अल्सर के नाम से भी जाना जाता है। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप मुंह के अल्सर से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुंह के अल्सर से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।

Mouth Ulcers Home Remedies

मुंह में छाले होने के कारण

पेट की गर्मी

मसालेदार भोजन का सेवन

हार्मोंनल चेंजेज

दांतों की सफाई ना होना

मुंह के छाले से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

अमरूद का पत्ता

अमरूद का पत्ता मुंह के छालों से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होता है। अल्सर होने पर अमरूद के पत्ते को चबाएं या फिर इसका काढ़ा बनाकर गरारा करें। इसके आपको तुरंत आराम मिलेगा। अमरूद का पत्ता दांतों के दर्द और सड़न की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है।

End of Feed