सर्दियों का मौसम जितना सुहाना होता है उतना ही खतरनाक भी। यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों के पुराने रोग फिर से परेशान करने लगते हैं। इनमें सबसे आम है जोड़ों का दर्द। कई लोग मौजूदा वक्त में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की कोशिशें करते हैं लेकिन सर्दियों में दर्द ने ऐसे जकड़ा होता है कि इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू उपाय के जरिए आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जोड़ों के दर्द से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाए ये घरेलू उपाय
सरसों के तेल से मालिश करें
सरसों का तेल कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है। जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। सरसों के तेल से मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन की कलियों को भून लें फिर इससे जोड़ों पर मालिश करें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।
लहसुन
लहसुन भी जोड़ों के दर्द से आरामा दिलाने में काफी सहायक है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दर्द से आराम दिलाने में सहायक है। जोड़ों के दर्द से जल्द आराम पाने के लिए आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 2 से 3 कलियां खाएं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
हल्दी
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी हर तरह की दर्द से आराम दिलाती है। इसमें करक्यूमिन होता है जो दर्द से तुरंत आराम दिलाता है। ऐसे में गठिया के मरीज जोड़ों पर हल्दी लगा सकते हैं। इससे आपको दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। नियमित रूप से अरंडी के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द से जल्द आराम मिलता है। इसे हल्का गर्म कर लें फिर हल्के हाथों से जोड़ों पर मालिश करें।
