कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज ने बताया अचूक नुस्खा, मिनटों में साफ होगा महीनों से जाम पेट

कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी गंभीर समस्या है जो कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को जन्म दे सकती है। यदि आप अपने पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको प्रेमानंद महाराज के बताए इस देसी नुस्खे को अपना लेना चाहिए। आइए जानते हैं कब्ज ठीक करने का ये कारगर घरेलू नुस्खा?

तेजी से खराब होता खानपान और बिगड़ती दिनचर्या दोनों चीजें मिलकर हमारी सेहत के लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम पैदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे आज सभी आयु वर्ग के लोग परेशान दिखाई देते हैं। खाने का कोई समय तय न होना, खाने में फाइबर की कमी और पानी का इंटेक कम होना कब्ज होने की ये कुछ मुख्य वजह साबित होती हैं। कब्ज या पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई तरह के कारगर नुस्खे बताए गए हैं। आज ऐसा ही कब्ज के लिए प्रेमानंद महाराज द्वारा बताया गया एक कारगर नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

constipation remedy by premanand maharaj

कब्ज के लिए प्रेमानंद महाराज का नुस्खा

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए प्रेमानंद महाराज ने एक देसी कारगर नुस्खा बताया है। उन्होंने बताया कि 1 चम्मच हरड़ का चूर्ण और 1 चम्मच इसबगोल की भूसी लेकर इसे 250 ग्राम दूध में भिगोकर रोज रात में सोने से पहले पी लें। इस तरह लगभग 8-10 दिन में ये नुस्खा आपकी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा। प्रेमानंद जी ने कहा कि कब्ज के लिए अचूक इस नुस्खे का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

End of Feed