Holi 2024: इन घरेलू तरीकों से उतारें चेहरे से होली का रंग, आंखों में गया रंग भी आएगा बाहर

Holi Colour Removing Tips: होली पर आंखों में रंग का चला जाना बेहद आम है। हालांकि इससे काफी तकलीफ भी होती है। ऐसे में आपको ये घरेलू उपाय काफी मदद कर सकते हैं।

Skin and Eye Care Tips on Holi 2024: होली मस्ती का त्योहार है। इस दिन लोग सारी चिंताएं भुलाकर जमकर रंग खेलते हैं। होली एक ऐसा त्योहार है जो चेहरे पर रंगों के जरिए कई दिनों तक ताजा रहती है। कुछ लोग चाहकर भी होली खेलने के बाद अपने चेहरे से रंग पूरी तरह से साफ नहीं कर पाते हैं। होली पर आंखों के अंदर रंग चले जाने की भी समस्या से कुछ लोग दो चार होते हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। इन नुस्खों से आप ना सिर्फ चेहरे से होली के रंग को आसानी से उतार सकते हैं बल्कि अपनी आंखों की भी देखभाल (Eye Care Tips for Holi) कर सकते हैं।

Holi Skin Care Tips

Holi Skin Care Tips

खीरा और गुलाब जल

खीरा चेहरे का रंग छुड़ाने में काफी कारगर है। इसके लिए आपको खीरा का रस निकालना पड़ेगा। रस में थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें। इस घोल में एक चम्मच सिरका डाल लें। अब इस घोल से चेहरे को दो तीन बार धोएं। चेहरे से रंग पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

End of Feed