Hiroshima Day 2026: हिरोशिमा पर परमाणु हमले के बाद कौन-कौन सी बीमारियां फैलीं थी? जानिए रेडिएशन का शरीर पर असर

हिरोशिमा दिवस परमाणु बम के दर्दनाक इतिहास के साथ उसके स्वास्थ्य पर पड़े लंबे असर की भी याद दिलाता है। जानिए रेडिएशन शरीर को कैसे प्रभावित करता है और क्या आज भी हिरोशिमा में इसका खतरा मौजूद है।

Hiroshima Day 2026: 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया गया। इस एक हमले ने कुछ ही सेकंड में पूरा शहर बदल दिया। हजारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन जिन लोगों की जान बच गई, उनके सामने एक और बड़ी चुनौती थी.. रेडिएशन का असर। यह ऐसा खतरा था जो दिखाई नहीं देता था, लेकिन धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता रहा। कई लोग महीनों और वर्षों तक अलग-अलग बीमारियों से जूझते रहे। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इस तरह के रेडिएशन की वजह से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

End of Feed