हाई यूरिक एसिड के साथ बढ़ जाता है हार्ट डिजीज का खतरा, जोड़ों के दर्द को न करें अनदेखा, तुरंत अपनाएं ये उपाय

High Uric Acid Can Increase Heart Disease Risk: हाई यूरिक एसिड सिर्फ जोड़ नहीं बल्कि दिल के लिए भी खतरा बन सकता है। इसलिए अगर शरीर संकेत दे रहा है, तो उसे समझें और समय रहते सही कदम उठाएं। जोड़ों में दर्द होना हाई यूरिक एसिड का प्रमुख लक्षण है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। थोड़ी सी सावधानी और सही लाइफस्टाइल से आप दिल और जोड़ दोनों को सेहतमंद रख सकते हैं। यहां जानें हाई यूरिक एसिड कैसे बना सकता है दिल की बीमारियों का मरीज..

High Uric Acid Can Increase Heart Disease Risk: क्या आपको भी जोड़ों में बार-बार दर्द या सूजन होती है? चलने-फिरने में दिक्कत होती है या पैर थके-थके से लगते हैं? लोग अक्सर इसे मामूली मानते हैं और सोचते हैं कि यह बस गठिया या उम्र की वजह से हो रहा है। लेकिन सच यह है कि इसके पीछे यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ना एक बड़ी वजह हो सकती है। और अगर यह ज्यादा हो जाए, तो दिल की सेहत पर भी असर डाल सकता है। जी हां, हाई यूरिक एसिड से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसे हल्के में न लें और कुछ आसान से उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

High Uric Acid Can Increase Heart Disease Risk

High Uric Acid Can Increase Heart Disease Risk

जोड़ों का दर्द हो तो सतर्क हो जाएं

अगर आपको अक्सर घुटनों, एड़ियों या उंगलियों में दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। हो सकता है आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ रहा हो। जब ये ज़्यादा हो जाता है तो जोड़ों में जमा होकर सूजन और दर्द देने लगता है। यही नहीं, धीरे-धीरे ये शरीर के अंदरूनी हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाने लगता है।

End of Feed