ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना बढ़ा सकता है लिवर कैंसर का खतरा, नई स्टडी का खुलासा

High Fat Diet Risk: अगर आप रोजाना ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाते हैं तो यह आदत लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। एक नई स्टडी के मुताबिक हाई फैट डाइट लेने से लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह रिसर्च बताती है कि फैटी फूड कैसे धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

High Fat Diet Risk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बाहर का तला-भुना, ज्यादा तेल और मसालों से भरपूर खाना हमारी थाली का हिस्सा बन चुका है। स्वाद तो मिल जाता है, लेकिन सेहत की कीमत पर। अब एक नई स्टडी ने इस आदत को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक हाई फैट डाइट लेने से लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह स्टडी बताती है कि ज्यादा फैट वाला खाना लिवर की कोशिकाओं पर कैसे असर डालता है और धीरे-धीरे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

हाई फैट डाइट और लिवर का कनेक्शन

हाई फैट डाइट और लिवर का कनेक्शन

हाई फैट डाइट और लिवर का कनेक्शन

स्टडी में बताया गया है कि जब हम लगातार ज्यादा फैट वाला खाना खाते हैं, तो लिवर में फैट जमा होने लगता है। यही स्थिति आगे चलकर फैटी लिवर डिजीज का रूप ले सकती है। फैटी लिवर होने पर लिवर की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और सूजन बढ़ने लगती है, जो कैंसर का खतरा पैदा कर सकती है।

End of Feed