खानपान और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। जिससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वेट लॉस के लिए लोग घंटो जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना पीना छोड़ने तक सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देसी चाय आपकी वेट लॉस जर्नी को का काफी आसान बना सकती है। जी हां आज हम आपको हिबिस्कस टी यानी गुड़हल की चाय से वेट लॉस के बारे में बताने जा रहे हैं। ये चाय न केवल आपकी वेट लॉस में मदद करती है। बल्कि अन्य कई तरह के रोगों में भी लाभ पहुंचाती है। आइए जानते हैं इस चाय के बारे में विस्तार से...
वेट लॉस में कारगर - Hibiscus tea for Weight Loss
हिबिस्कस-टी या गुड़हल की चाय का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए भरपूर किया जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भारी मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़हल की चाय रोज खाली पेट पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम होने लगता है। वेट लॉस करने के लिए आप 1-2 कप गुड़हल की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कभी 96 किलो की थी नवाबों की ये बेटी, फिर इन नुस्खों से 45KG घटाकर बनाया जीरो फिगर, महीनेभर में आपकी कमर भी होगी पतली
ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल - Hibiscus tea for Blood Pressure
आयुर्वेद में रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए पुराने समय से गुड़हल की चाय का इस्तेमाल किया जाता रहा है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गुड़हल की चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेल्योर का खतरा काफी कम होता है।
ब्लड शुगर होगा कंट्रोल - Hibiscus tea for Diabetes
गुड़हल के फूलों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। यदि आप ब्लड शुगर लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है, तो आपको गुड़हल की चाय का सेवन रोजाना करना चाहिए। ये आपके लिए नेचुरल ब्लड शुगर कंट्रोलर का काम करती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
