Tea To Remove Unwanted Facial Hair: चेहरे पर बार-बार उगने वाले अनचाहे बाल हर महिला के लिए बड़ी परेशानी होते हैं। हर हफ्ते थ्रेडिंग, वैक्सिंग या दर्दनाक ट्रीटमेंट लेना न सिर्फ थका देने वाला है, बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आपको एक आसान, घरेलू और हर्बल उपाय मिल जाए, तो कैसा रहेगा?
Tea To Remove Unwanted Facial Hair
हेल्थ इंफ्लुएंसर, हार्मोन और गट हेल्थ डाइटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक स्पेशल हर्बल टी का नुस्खा बताया है, जो हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है और धीरे-धीरे चेहरे के अनचाहे बालों को कम कर देता है।
क्या है स्पेशल टी की रेसिपी
डाइटीशियन मनप्रीत के अनुसार, इस चाय को बनाने के लिए आपको बस एक पैन में पानी डालें, उसमें 1 टीस्पून स्पीयरमिंट टी, आधा टीस्पून दालचीनी पाउडर, हल्दी और सौंफ के बीज डालें। इसे अच्छी तरह उबालें और फिर छानकर सुबह खाली पेट पिएं। रोजाना इसे पीने से हार्मोनल बैलेंस बेहतर होता है और धीरे-धीरे फेशियल हेयर की ग्रोथ कम होने लगती है।
फेशियल हेयर हटाने में कैसे कारगर है यह चाय
स्पीयरमिंट टी
क्लीनिकल रिसर्च में पाया गया है कि स्पीयरमिंट टी शरीर में बढ़े हुए एंड्रोजन हार्मोन को कम करने में मदद करती है। यही हार्मोन महिलाओं में चेहरे के अनचाहे बालों की मुख्य वजह माने जाते हैं। नियमित रूप से स्पीयरमिंट टी पीने से फेशियल हेयर की ग्रोथ नैचुरली कम हो सकती है।
दालचीनी
मनप्रीत के अनुसार, इस चाय में डाली गई दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है। जब शुगर लेवल स्थिर रहता है, तो शरीर में हार्मोनल इम्बैलेंस भी कम होता है। इसका सीधा असर चेहरे के अनचाहे बालों की ग्रोथ पर पड़ता है।
सौंफ
सौंफ में ऐसे गुण होते हैं जो एंड्रोजन लेवल को नैचुरली कम करते हैं। इससे चेहरे पर बाल बनने की प्रक्रिया धीरे-धीरे धीमी हो जाती है। लंबे समय तक इसका सेवन करने से अनचाहे बाल जड़ से कम होने लगते हैं।
हल्दी
हल्दी को हमेशा से ही हार्मोनल हेल्थ और इंफ्लेमेशन कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन, फेशियल हेयर ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। हल्दी इस समस्या को अंदर से ठीक करने का काम करती है।
सेहत के लिए और भी हैं इस स्पेशल चाय के फायदे
यह स्पेशल हर्बल टी न सिर्फ चेहरे के बालों को कम करती है, बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं जैसे,
- हार्मोन बैलेंस कर के महिलाओं की मासिक धर्म की अनियमितता में सुधार करने मदद करती है।
- पाचन शक्ति और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है।
- शरीर की इंफ्लेमेशन और सूजन को कम करती है।
- त्वचा को अंदर से हेल्दी और क्लियर बनाती है।
अगर आप हर हफ्ते थ्रेडिंग और वैक्सिंग से परेशान हो चुकी हैं, तो डाइटीशियन मनप्रीत कालरा की यह स्पेशल हर्बल टी आपके लिए एक नेचुरल समाधान हो सकती है। नियमित सेवन से धीरे-धीरे हार्मोन बैलेंस होगा और चेहरे के अनचाहे बाल गायब होने लगेंगे। यह नुस्खा आयुर्वेदिक और सुरक्षित है, लेकिन किसी भी हेल्थ कंडीशन या दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
