Heatwave Alert: हीटवेव में पानी पीना जरूरी, मगर जरूरत से ज्यादा पीने के भी हैं नुकसान, जानें हीटवेव में कितना पानी पिएं

Heatwave mein kitna pani piye: तपती गर्मी और हीटवेव (लू) में पानी पीना बहुत जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए डॉक्टर क्या सलाह देते हैं, दिनभर में कितना पानी पीना सही है और गर्मी में खुद को कैसे रखें सुरक्षित।

Heatwave mein kitna pani piye: गर्मी बढ़ते ही हर घर में एक बात जरूर सुनने को मिलती है कि 'पानी ज्यादा पियो।' हीटवेव यानी लू के दौरान शरीर से पसीना बहुत निकलता है, इसलिए पानी पीना जरूरी भी है। लेकिन कई लोग ये सोचकर जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगते हैं कि इससे शरीर ठंडा रहेगा। जबकि डॉक्टर कहते हैं कि बहुत ज्यादा पानी पीना भी नुकसान कर सकता है। शरीर को जितनी जरूरत हो, उतना ही पानी फायदेमंद होता है। अगर बिना जरूरत लगातार पानी पिया जाए, तो कमजोरी, चक्कर और बेचैनी जैसी दिक्कत हो सकती है। इसलिए गर्मी में सिर्फ पानी पीना ही जरूरी नहीं, सही तरीके से और सही मात्रा में पानी पीना ज्यादा जरूरी है।

Heatwave mein kitna pani piye

हीटवेव में ज्यादा पीना भी पड़ सकता है भारी

गर्मी में शरीर को ज्यादा पानी क्यों चाहिए

डॉक्टर दीक्षा गोयल की मानें तो हीटवेव में शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है। ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी कम होने लगता है। यही वजह है कि गर्मी में जल्दी थकान, सिर दर्द और कमजोरी महसूस होती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय पर पानी न पिया जाए तो तबीयत बिगड़ सकती है।

End of Feed