क्या गर्मी में लोग क्यों हो जाते हैं ज्यादा गुस्सैल, जानें क्या है हीटवेव और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन

मई-जून की तपती गर्मी का असर केवल शरीर पर ही नहीं पड़ता, बल्कि हमारे दिमाग पर भी दिखाई देता है। क्या आप भी गर्मी में जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, तो जानें क्या है हीटवेव और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन...

Heatwave and Mental Health: मई-जून की तपती दोपहर में सड़कें धधकती हुई, हवा में आग जैसी गर्मी और माथे पर लगातार बहता पसीना अक्सर आपने ऐसा महसूस किया होगा। ऐसे मौसम में अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं। कभी ट्रैफिक में गुस्सा बढ़ जाता है, तो कभी घर या ऑफिस में बहस होने लगती है। इस दौरान कई लोगों को बेचैनी, थकान, नींद न आने की समस्या और तनाव जैसी समस्याएं भी महसूस होती हैं। अब सवाल यह है कि क्या बढ़ती गर्मी और हीटवेव का असर सिर्फ शरीर पर पड़ता है या यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। इस समस्या को लेकर हमने बात की फोर्टिस हॉस्पीटल फरीदाबाद, के न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विनीत बंगा से। यदि आप भी गर्मी के दिनों में जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, या अक्सर बिना वजह परेशानी महसूस करते हैं, तो आपको गर्मी का मेंटल हेल्थ पर असर (Heatwave Effects On Brain) जान लेना चाहिए।

Heatwave and Mental Health

हीटवेव और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन

गर्मी में आखिर क्यों बढ़ जाता है गुस्सा

डॉ. विनीत बंगा मानते हैं कि अत्यधिक गर्मी न केवल शरीर को बल्कि दिमाग और भावनाओं को भी प्रभावित करती है। यही वजह है कि हीटवेव के दौरान लोगों में गुस्सा, तनाव, चिंता और मानसिक थकावट बढ़ सकती है। मनोचिकित्सकों के अनुसार जब शरीर का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ने लगता है, तो दिमाग को उसे नियंत्रित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन जैसे कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है। इससे इंसान जल्दी चिड़चिड़ा महसूस करने लगता है।

End of Feed