हेल्थ

कैंसर से जंग लड़ रहीं MasterChef पंकज भदौरिया, महिलाएं जरूर जानें Breast Cancer के शुरुआती लक्षण क्या हैं

MasterChef पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर डायगनोसिस की खबर शेयर की है। जिसने समय पर जांच, शुरुआती लक्षणों की पहचान और हेल्थ को नजरअंदाज न करने की जरूरत को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Image

Masterchef Pankaj Bhadouria Diagonsed with Breast cancer, Read Breast Cancer Symptoms

मशहूर शेफ और MasterChef इंडिया की पहली विनर पंकज भदौरिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर डायगनोसिस की खबर शेयर की है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद के बाद सभी फैंस उन्हें हिम्मत और दुआएं दे रहे हैं। इस खबर के साथ ही महिलाओं के बीच ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता की चर्चा भी तेज हो गई है।

आज के समय में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारियों में शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर बीमारी का पता शुरुआत में चल जाए, तो इलाज आसान और ज्यादा असरदार हो सकता है। इसलिए शरीर में होने वाले बदलावों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर महिला को ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े ये शुरुआती लक्षणों के बारे में पता होना ही चाहिए।

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं

अगर स्तन या अंडरआर्म में गांठ महसूस हो, स्तन के आकार में बदलाव दिखे, निप्पल से किसी तरह का पानी निकले या त्वचा पर सूजन और लालपन दिखाई दे।तो ये ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। और ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

हर गांठ कैंसर नहीं होती

हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना है कि, हर गांठ कैंसर की गांठ नहीं होती है। लेकिन बिना जांच के इसे सामान्य मान लेना भी सही नहीं है। समय पर जांच बीमारी को बढ़ने से रोक सकती है।

किन वजहों से बढ़ सकता है खतरा?

ब्रैस्ट कैंसर होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। जिनमें बढ़ती उम्र, मोटापा, धूम्रपान, शराब का सेवन, हार्मोनल बदलाव, एक्सरसाइज की कमी और परिवार में कैंसर की हिस्ट्री जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। जिनसे कैंसर का रिस्क बहुत हद तक बढ़ सकता है।

Breast Cancer Symptoms

Breast Cancer Symptoms

कम उम्र की महिलाएं भी रहें सावधान

पहले यह बीमारी ज्यादा उम्र की महिलाओं में देखी जाती थी, लेकिन अब यंग लड़कियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। इसलिए हर उम्र की महिलाओं को अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। ब्रैस्ट कैंसर की जांच में नियमित हेल्थ चेकअप और मेमोग्राम बेहद जरूरी है। इससे बीमारी का जल्दी पता लगाया जा सकता है और इलाज समय रहते शुरू हो सकता है।

पंकज भदौरिया की कहानी यह याद दिलाती है कि बिजी लाइफ में भी अपनी सेहत को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है। शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article