क्या सकारात्मक सोच से मजबूत होता है दिल, हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन से जानें पॉजिटिव एटीट्यूड के फायदे

डॉ. लंदन के अनुसार, खुश रहने और उम्मीद से भरे रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कम स्ट्रेस लेने वाले लोगों का शरीर इंफेक्शंस और पुरानी बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।

क्या सोच में सकारात्मक बदलाव आपकी उम्र बढ़ा सकता है? चिकित्सा विज्ञान लंबे समय से दिल और दिमाग के बीच के गहरे संबंध का अध्ययन करता रहा है। अमेरिका के प्रसिद्ध कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने बताया है कि किस तरह आपकी सोच, दृष्टिकोण और जीवन के प्रति नजरिया आपक सेहत को सीधे प्रभावित करता है।

Dr Jeremy london

डॉ. जेरेमी लंदन से जानें सकारात्मकता और सेहत का सीधा संबंध (Photo: iStock)

सकारात्मक सोच का सेहत से संबंध

डॉ. जेरेमी लंदन का कहना है कि हमारी मानसिक स्थिति का सीधा असर हमारे शरीर के अंगों, खासकर दिल पर पड़ता है। जब कोई लगातार तनाव, चिंता या नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है, तो उसका शरीर 'फाइट या फ्लाइट' मोड में रहता है। इससे शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है। बीतते समय के साथ यह हाई ब्लड प्रेशर, क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन और दिल की बीमारियों का कारण बनता है।

End of Feed