आज तेजी से बदलता खानपान और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर हमारी सेहत के लिए मुसीबत पैदा कर देते हैं। वहीं जब आपकी उम्र 50 साल को पार कर चुकी हो तो और भी सेहत का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि आपने देखा होगा कि 50 साल की उम्र के बाद अक्सर लोग एक्सरसाइज आदि पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में आज हम आपको पेरेंट्स के लिए कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने माता-पिता की सेहत का भरपूर ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
नियमित जांच कराएं
यदि आपके पेरेंट्स 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो आपको उनकी सेहत के लिए अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। 50 की उम्र के बाद आपको पेरेंट्स के शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी कॉमन बीमारियों के चेकअप नियमित रूप से कराने चाहिए। इसके साथ ही आपको डॉक्टर से भी नियमित परामर्श करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - बदलते मौसम में परेशान कर रहीं वायरल समस्याएं, बचना है तो अपनाएं ये सरल टिप्स, सर्दी-खांसी से उल्टी-दस्त से होगा बचाव
नियमित दवाएं दें
50 की उम्र पार कर चुके लोग अक्सर अपना ख्याल रखने में थोड़ा पीछे होते हैं। जिसका परिणाम है कि है कि वह अपनी दवाएं भी नियमित रूप से लेना भूल जाते हैं। यदि आपके पेरेंट्स को किसी तरह की दवा रोजाना लेनी होती है, तो ध्यान रखें कि वह इसे लेना न भूलें।
फिटनेस भी जरूरी
फिटनेस हमारे लिए कितनी जरूरी है ये बात शायद हम सभी भली-भांति जानते हैं। हालांकि 50 साल का उम्र पार चुके लोग अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा सजग नहीं होते हैं। इसलिए आपको उनके लिए थोड़ा ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। आप पेरेंट्स के लिए रोजाना योगा और एक्सरसाइज की व्यवस्था करें।
समय बिताएं
50 साल के बाद पेरेंट्स की सबसे बड़ी समस्या उनका अकेलापन होने लगता है, क्योंकि बच्चे अपने काम और करियर को लेकर ज्यादा समय दूर रहने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पेरेंट्स के साथ रोजाना कुछ समय जरूर बिताएं। जिससे वह खुद को अकेला महसूस न करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
