Health Tips: खांसी, जुकाम, गले में खराश से हैं परेशान? इन 5 चीजों से तुरंत बना लें दूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:59 PM IST

Reasons for Throat Problem in Hindi: अगर आपको लगाातर खांसी, गले में खराश आदि रहती है तो इसकी वजह आपका खान पान भी हो सकता है। यहां जानें आपकी कौन सी आदतें आपको इस समस्या का मरीज बना रही हैं।

Reasons for Throat Problem: बीमारियों से बचने और सेहतमंद जीवन जीने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट और जिम में घंटों की ट्रेनिंग के बावजूद लोगों की सेहत खराब हो रही है। आखिर इसकी वजह क्या है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खाने के बाद कुछ बुरी आदतें हमारी खराब सेहत के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अक्सर लोग खाने के तुरंत बाद कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका प्रभाव सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। आइए आज आपको ऐसी पांच गलतियों के बारे में बताते हैं, जो खाने के बाद नहीं करनी चाहिए।

reaons of throat problem

reaons of throat problem

  1. खाने के बाद नहाना- आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो खाने के तुरंत बाद नहा लेते हैं। ऐसी गलती करने से बचना चाहिए। इसका असर हमारे डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है। जबकि खाने के बाद हमारे डाइजेशन सिस्टम का अच्छे से काम करना बहुत जरूरी होता है।
  2. खाने के बाद सोना- कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पकड़ लेते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि खाना खाने के लगभग दो घंटे बाद तक हमें सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मोटापा, एसिडिटी और हार्ट डिसीज़ की समस्या बढ़ सकती है।
  3. खाने के बाद चाय- कुछ लोग खाने के बाद चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। दरअसल चाय में पड़ने वाली चायपत्ती में निकोटिन होता है, जो कई मायनों में शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे घबराहट, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
  4. खाने के बाद एक्सरसाइज- खाने के बाद एक्सरसाइज करने से भी बचना चाहिए। इससे हमारा डाइजेशन सिस्टम डिस्टर्ब हो सकता है। साथ ही हमें उल्टी, चक्कर या पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। जिम ट्रेनर खुद खाने के बाद वर्कआउट ना करने की सलाह देते हैं।
  5. खाने के बाद पानी- खाने के बाद तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए। इससे पेट में पड़ा खाना अच्छे से हजम नहीं हो पाता है और हमें एसिडिटी या सीने में जलन की शिकायत होने लगती है। खाने के बाद करीब आधे घंटे तक पानी पीने से बचना चाहिए।

End of Feed