Hantavirus: देश में हंता वायरस के मामलों को लेकर भारत सरकार अलर्ट, हेल्थ मिनिस्ट्री ने बढ़ाई मॉनिटरिंग

क्रूज शिप MV Hondius पर सामने आए हंता वायरस संक्रमण के मामलों के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य मंत्रालय, WHO, NCDC और IDSP के साथ मिलकर लगातार निगरानी कर रहा है। जहाज पर दो भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं, जिन्हें एहतियातन मॉनिटरिंग में रखा गया है।

क्रूज शिप MV Hondius पर सामने आए हंता वायरस संक्रमण के मामलों के बाद भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले (hantavirus cases) की गंभीरता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और WHO समेत कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जहाज पर कई संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ की पुष्टि भी हो चुकी है। हालांकि WHO ने फिलहाल इसे कम खतरे वाला बताया है, लेकिन वायरस की लंबी incubation period को देखते हुए स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

health ministry alert india tightens monitoring after hantavirus cases raise concern

हंता वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में

क्रूज शिप पर मिले हंतावायरस के मामले

सूत्रों के मुताबिक, क्रूज़ शिप MV Hondius पर हंता वायरस संक्रमण के 8 संभावित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से 5 मामलों की लैब में पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 लोगों की मौत भी हुई है। इस घटना की जानकारी WHO को मई के पहले सप्ताह में दी गई थी।

End of Feed