सेहत के लिए रामबाण है सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना, डिप्रेशन समेत इन समस्याओं की होती है छुट्टी

Health Benefits of Turmeric Milk: हर रात सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। यह आयुर्वेद का ऐसा तोहफा है जो आपके शरीर और मन दोनों को फायदा पहुंचाता है। इम्यून सिस्टम के लिए वरदान से कम नहीं है हल्दी वाला दूध!

Health Benefits of Turmeric Milk: चरक संहिता में हल्दी अपने आप में बेहतरीन औषधि मानी गई है। इसे आयुर्वेद में 'हरिद्र' कहा गया है। हल्दी त्वचा रोग, सूजन और विषैले तत्वों को दूर करने के लिए जानी जाती है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो शरीर में सूजन कम करता है, रोगों से लड़ने में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। वहीं दूसरी तरफ, दूध को आयुर्वेद में शरीर की बुनियादी ताकत को बढ़ाने वाला माना गया है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो ये त्रिदोष यानी वात, पित्त, कफ को संतुलन में लाते हैं।

Turmeric Milk

रोज रात में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे

अगर आप नींद नहीं आने की शिकायत से परेशान रहते हैं, तो हल्दी वाला दूध आपके लिए रामबाण हो सकता है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफान नामक अमीनो एसिड मस्तिष्क को शांत करता है और गहरी नींद लाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। यही नहीं, हल्दी वाला दूध सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश जैसी आम बीमारियों में राहत देता है।

End of Feed