अमृत समान होता है छठ पूजा का प्रसाद, शरीर को अंदर से बनाता है फौलाद

Chhat Puja Prasad: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व उत्तर भारत का एक बड़ा त्यौहार है। छठ पूजा के दौरान मिलने वाला प्रसाद कोई साधारण प्रसाद नहीं है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। आज हम आपको ठेकुआ प्रसाद के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Health Benefits of Thekua: ठेकुआ प्रसाद जो कि छठ पूजा के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में बनाया जाता है। यह विशेषतौर पर एक पारंपरिक बिहारी मिठाई है। खाने में बेहद स्वादिष्ट यह मिठाई न केवल अपने स्वाद के लिए पहचान रखती है बल्कि यह आपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी जानी जाती है। आमतौर पर गेहूं के आटे, गुड़ और कुछ ड्राई फ्रूट्स के मिक्स करके बनाया जाने वाला ठेकुआ सेहत के अमृत के समान होता है। जिसका कारण इसमें मौजूद पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा है। यदि आप ठेकुआ का सेवन करते हैं, तो आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स आपको मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

health benefits of thekua

ठेकुआ खाने के हेल्थ बेनिफिट्स - Health Benefits of Eating Thekua In Hindi

बूस्ट एनर्जी लेवल

ठेकुआ प्रसाद को गुड़ और गेहूं के आटे को मिक्स करके तैयार किया जाता है। जो दोनों ही ऊर्जा के बेहतरीन स्रोत हैं। गुड़ में नेचुरल शुगर होती है जो हमारे शरीर को एनर्जी देने में काफी मदद करता है। वही जब आप उपवास करते हैं, तो आपको ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है।

End of Feed